विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर मध्यप्रदेश में सियासत गरमाई, कांग्रेस ने कहा दाल में काला नहीं पूरी दाल ही काली है

भोपाल। उत्तरप्रदेश का मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। महाकाल मंदिर परिसर में पहुंच कर यह शख्स चिल्ला-चिल्ला कर ख़ुद को विकास दुबे बता रहा था। उसे फौरन मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद महाकाल थाना पुलिस उसे गाड़ी मे बैठाकर कंट्रोल रूम की तरफ रवाना हो गई। पुलिस ने जब शख्‍स को पकडा तो चिल्‍लाने लगा- "मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला।"

विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद अब सियासत गरम होने लगी है, विपक्ष लगातार विकास की गिरफ्तारी को शक के दायरे में लेते हुए सरकार पर आरोप लगा रही है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा में ट्वीट करते हुए लिखा कि, "जहां सरेंडर हुआ "विकास" वहां की दाल में काला नहीं , पूरी दाल ही काली है।

 


Also Read : मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विकास दुबे मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार

 

मध्यप्रदेश अपराधियों का शरण स्थल : जीतू पटवारी

कानपुर कांड के आरोपी विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी को लेकर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने  सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि गजब का संयोग है, आरोपी कानपुर का है और प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी कानपुर में चुनाव प्रभारी रह चुके हैं। आरोपी को पुलिस नहीं पकड़ती मंदिर का गार्ड पकड़ता है। आरोपियों को समर्पण के लिए मध्य प्रदेश सबसे सुरक्षित स्थान दिखता है। मध्य प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और विकास दुबे को गिरफ्तार कर मुख्यमंत्री अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। मध्यप्रदेश अब अपराधियों की शरण स्थली बन चुका है।

 

Also Read : भोपाल में कोरोना ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता


विकास के मध्यप्रदेश के बीजेपी नेताओं से संबंध : पूर्व मंत्री

वहीं इसी बीच पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने विकास दुबे के संबंध बीजेपी नेताओं से बताए है। पीसी शर्मा ने विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, ये तो महाकाल का प्रभाव था, जो इतना बड़ा आरोपी उज्जैन से गिरफ्तार हुआ है। उन्होंने कहा मप्र इस तरह के गैंगस्टर के लिए चारागाह बन गया है। पीसी शर्मा ने विकास दुबे के बीजेपी नेताओं से संबंध होने की बात करते हुए कहा कि, दुबे के बीजेपी नेताओं से सम्बंध थे इसलिए वो मप्र आया। ये तो शरण औऱ सरेंडर का खेल है, पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

 

Also Read : मध्यप्रदेश कांग्रेस में निकली बम्पर भर्ती

 

सिंधियां ने दी मध्य प्रदेश पुलिस को बधाई

विकास दुबे के मामले को लेकर राजयसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में पापी को आखिर मिला दंड। जय महाकाल, कुख्यात बदमाश विकास दुबे को उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया। मंदिर के सुरक्षाकर्मियों और उज्जैन पुलिस को बधाई। विकास दुबे को उसके किए हुए पापों की कठोरतम सज़ा मिलनी चाहिए।