मुंबई रेड जोन में रोहित रहाणे को करना होगा प्रैक्टिस के लिए इंतजार

मुंबई। रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे शीर्ष क्रिकेटरों को शहर में व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू करने के लिए और अधिक इंतजार करना होगा। क्योंकि यह क्षेत्र कोविड-19 रेड जोन में है। यहां फिलहाल खेल सुविधाओं को खोलने की स्वीकृति नहीं है महाराष्ट्र सरकार ने ग्रीन और ऑरेंज जोन में व्यक्तिगत ट्रेनिंग के लिए दर्शकों के बिना स्टेडियम खोलने की इजाजत दे दी है।
गृह मंत्रालय ने 31 मई तक चलने वाले लॉकडाउन के चौथे चरण के नियमों में छूट दी थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने यह फैसला किया  मुंबई क्रिकेट संघ के अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि हम स्टेडियम और खेल सुविधा को खोलने से संबंधित राज्य सरकार के नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे। एमसीए के पास तीन सुविधाएं हैं वानखेड़े स्टेडियम बांद्रा कुर्ला परिसर और सचिन तेंदुलकर जिमखाना लेकिन सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार यह सब बंद रहेंगे।