मध्य केसरी, हेल्थ डेस्क। देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। लेकिन इसके साथ अब लोग तेजी से रिकव भी हो रहें है। पर कोविड से ठीक होने के बाद लोगों में थकान और कमजोरी की समस्या आ रही है।
इंटरनेट पर इम्युनिटी बढ़ाने के बहुत सारे डाइट प्लान और खाद्य सामग्रियों की बाढ़ सी आ गई है जिससे लोग भ्रमित ज्यादा हो रहें है। इसी बीच भारत सरकार की वेबसाईट mygovindia ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर कोविड से उभरने वालों की इम्युनिटी बढ़ाने और थकान को दूर करने के लिए 5 आहार शेयर किए।
यह भी पढ़ें : लंबाई बढ़ाने के लिए अपने डाइट में आज ही शामिल करें ये चीजें
1. भीगे किशमिश और बादाम
कोरोना के संक्रमण से उभरे लोगों को भीगे किशमिश और बादाम का सेवन करने के साथ अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए। अच्छे आयरन के लिए किशमिश सबसे फायदेमंद होता है और शरीर मे पर्याप्त प्रोटीन की कमी को बादाम दूर करता है। भीगे हुए किशमिश और बादाम का नियमित सेवन करना फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें : आज से ही खाना शुरू करें ये 2 चीजें, दुबलापन हो जायेगा दूर
2. दलिया और रागी डोसा
रोजाना एक कटोरी दलिया या रागी डोसा खाना थकान को दूर करने का सबसे बेहतर विकल्प है। इसके सेवन से थकान महसूस नहीं होती और शरीर में एनर्जी बनी रहती है। सुबह के लिए यह सबसे अच्छा आहार माना जाता है।
यह भी पढ़ें : गुप्त रोगियों के लिए यह है रामबाण
3. गुड़ और घी
पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ और घी का कॉम्बिनेशन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसे आप लांच के समय या उसके बद ले सकते है। गुड़ और घी को रोटी के साथ भी खाया जा सकता है। शरीर को तेजी से रिकवर करने के लिए गुड़ और घी मदद करते है। यह शरीर को मजबूत और गरम रखने में सहायता करते है।
यह भी पढ़ें : ज्यादा सोने से शरीर को हो सकते हैं कई नुकसान
4. डिनर में खाएं खिचड़ी
कोरोना संक्रमण से उभरे लोगों को रात में हेवी डाइट नहीं लेनी चाहिए। ऐसे में खिचड़ी का सेवन एक अच्छा विकल्प है। खिचड़ी में सभी तरह के जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यह पेट के लिए हल्की होती है। इसे खाने से नींद भी अच्छी आती है।
यह भी पढ़ें : जवानी में ही बुढ़ापा आने से रोकेंगे ये सुपरफूड
5. पर्याप्त पानी पिएं
शरीर को अच्छी तरह हाइड्रेट करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके साथ नींबू पानी और छांच (बटरमिल्क) भी नियमित रूप से लें। इनके सेवन से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाएंगे और आप तरोताजा महसूस करेंगे।