शुरू हुआ भगवान विष्णु का प्रिय कार्तिक मास, ऐसे करें इस महीने पूजा

अंजली पांडेय


मध्य केसरी डेस्क। भगवान विष्णु को समर्पित कार्तिक का पवित्र महीना गुरुवार से ही शुरू हो गया है। इस महीने में मंदिरों में विशेष तौर पर अनुष्ठान किए जाते है साथ ही इस महीने  में भगवान विष्णु और उनके विभिन्न-विभिन्न  अवतारों की पूजा-पाठ की जाती है। यह महीना सबसे लाभकारी भी माना जाता है।

बता दें कि 31 अक्टूबर यानी गुरुवार से ही कार्तिक का महीना शुरू हो गया है। इस महीने में भगवान श्रीहरि की पूजा-पाठ करने के साथ- साथ हरि प्रिय तुलसी जी की भी पूजा की जाती है। इस महीने तुलसी जी की पूजा करना,  सबसे उत्तम माना जाता है।

केसे की जाती है कार्तिक के महीने में पूजा
कार्तिक माह में सुबह चार बजें सूर्योदय से पहले स्नान कर के भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा-पाठ करने के साथ-साथ श्री विष्णु का पाठ भी करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं में कहा जाता है की भगवान श्री हरि इन दिनों जल के अंदर विराजमान रहते हैं। इसीलिए इस महीने में मांस-मछली का प्रयोग नहीं करना चाहिए। कई लोग अपने घर में साधा खाना भी खाते है। कार्तिक महीने में भगवान विष्णु की प्रिय तुलसी जी की पूजा करना शुभ माना जाता है। कार्तिक के पूरे महीने में तुलसी जी के पौधे के नीचे घी का दीपक लगाने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।