शादी के बाद बर्बाद हो गई इन एक्ट्रेसेस की जिंदगी, एक समय, बड़े अरमानों से बसाया था अपना घर

मध्य केसरी, बॉलीवुड डेस्क। कई टॉप की बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने बडे अरमानों के साथ शादी रचाई थी। लेकिन कुछ सालों में ही ये शादियां टूट गई। अब ये अभिनेत्रियां न केवल अपने पति से अलग रहती है, बल्कि अपने बच्चों की परवरिश भी अपने दम पर ही कर रही है। जिनमे से कुछ अभिनेत्रियां तो ऐसी है जिन्होने दोबारा शादी ही नहीं की। शादी के बुरे अनुभव से गुजरने वाली इन अभिनेत्रियों के बारेमे हम आप को आज बताने जा रहें है।

मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉट अभिनेत्रियों में से एक मलाइका अरोड़ा अपने पति अरबाज खान से 2016 तलाख ले चुकी है। मलाइका और अरबाज की शादी 1998 में हुई थी। यह शादी कुंच साल तो ठीक चली लेकिन बाद में दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका की जिंदगी अरबाज के साथ रह कर बेहद तनावपूर्ण हो गई थी। शादी के बाद मलाइका का कैरियर भी लगभग समाप्त हो गया था। तलाक के बाद मलाइका पूरी तरह टूट चुकी थी, पर अब अर्जुन कपूर के साथ बेहद खुश है।

करिश्मा कपूर
पहले करिश्मा कपूर की अभिषेक बच्चन के साथ सगाई हो गई थी। बाद में यह सगाई टूट गई और करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी करली। करिश्मा ने बड़े अरमानों के साथ संजय के साथ घर बसाया था। जिस समय करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से शादी की उस समय वह अपने कैरियर के पिक पर थी। लेकिन शादी के बाद करिश्मा ने फिल्मे करना बंद करदी। बाद में उनकी शादीशुदा जिंदगी कष्टमय हो गई। पति पत्नी के बीच मारपीट और मानसिकता तनाव की खबरे मीडिया में खूब आई थी। जिसके बाद साल 2016 में करिश्मा अपने पति से अलग हो गई। करिश्मा अपने दोनों बच्चों की सिंगल मदर के तौर पर परवरिश कर रही है। पति से अलग होने के बाद उन्होंने अपने कैरियर को भी सवारा।

रश्मि देसाई
टेलीविजन की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रश्मि देसाई ने अपने बॉयफ्रेंड नंदिश के साथ साल 2012 में शादी रचाई थी। शादी के कुछ सालों तक तो दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन उसके बाद उनके रिश्ते में खटास आना शुरू हो गई थी। जिसके बाद साल 2016 में दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। तलाक के बाद रश्मि के कैरियर पर बुरा असर पड़ा। हालांकि सारे गीले शिकवे भुला कर रश्मि ने अपनी जीवन की नई पारी शुरू की है।

जेनिफर विंगेट
टेलीविजन की मशहूर और सफल अभिनेत्रियों ने से एक जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर संग शादी रचाई थी। दोनों की शादी सिर्फ 2 साल ही चल पाई। साल 2014 में दोनों का तलाख हो गया। तलाख की सबसे बड़ी वजह अभिनेत्री बिपाशा बसु थी। करण ने बिपाशा बसु के कारण जेनिफर विंगेट को धोखा दिया। करण के धोखे ने जेनिफर विंगेट को झकझोर कर रख दिया था। दोनों अब अलग हो चुके है और अपनी लाइफ में दोनों काफी खुश है।

पूजा बेदी
कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी ने फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी लेकिन ये कपल भी 2003 में तलाक लेकर अलग हो गया। पूजा की पहली शादी से बेटी अलाया है। पूजा बेदी का भी पहली शादी का एक्सपीरियंस बहुत खराब रहा है। हालांकि अब अपने बॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ नजर आती हैं। उनकी बेटी अलाया ने स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनकी मां और मानेक ने सगाई कर ली है।

महिमा चौधरी
परदेस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने बॉबी मुखर्जी के साथ साल 2006 में शादी की थी। दोनों कि एक बेटी भी है। लेकिन दोनों की शादी केवल 7 साल ही टिक पाई। 2013 में दोनों के बीच तलाख हो गया। महिमा ने बॉबी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था।