Coronavirus : तो मई अंत तक प्रदेश में हो जाएंगे 50 हज़ार कोरोना संक्रमित


Sanju Suryawanshi
भोपाल। कोरोना वायरस ने इस समय मध्यप्रदेश को पूरी तरह अपनी चपेट में लिया हुआ है। तीन दिन में प्रदेश में जो कोरोना वायरस के आंकड़े सामने आए है वो काफी ज्यादा हैरान करने वाले है। 14 अप्रैल तक मध्यप्रदेश में कोरोना के 714 मरीज थे। पिछले तीन दिनों में यह आंकड़ा बढ़ कर 1341 हो गया है, जो कि प्रदेश के लिए काफी चिंताजनक है। उधर, आईआईएम इंदौर की रिसर्च में सामने आया है कि अगर कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या इसी तरह बढ़ती गई तो मई अंत तक ये आंकड़ा 50 हजार तक पहुंच सकता है। हालांकि तीन दिनों यह बढ़े आंकड़ों का एक कारण यह भी है की प्रदेश में सैमपल और जांच के दायरों को बढ़ा दिया गया है। 
मध्यप्रदेश में संक्रमण का आंकड़ा बढ़ने के साथ प्रदेश देश के शिर्ष पांच कोरोना संक्रमित प्रदेशों में शामिल हो गया है। एक हफ्ते पहले प्रदेश 229 कोरोना के मामलों के साथ 9वें स्थान पर था, जो बढ़ कर अब 1341 हो गए है। पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भोपाल को देश के रेड जोन में रखा है। वहीं शहर में 119 रेड जोन यानी कंटेनमेंट एरिया घोषित किए हैं।

प्रदेश में कहां है कितने मरीज 
क्र. जिला  संक्रमित 
01 इंदौर  824
02 भोपाल  196
03 खंडवा  33
04 खरगौन  39
05 बड़वानी  22
06 देवास  17
07 होशंगाबाद  16
08 मुरैना  14
09 जबलपुर  13
10 विदिशा  13
11 रतलाम  12
12 रायसेन  08
13 मंदसौर  07
14 ग्वालियर  06
15 धार  06
16 शाजापुर  05
17 छिंदवाड़ा  04
18 आगर -मालवा  04
19 श्योपुर  03
20 उज्जैन  30
21 सतना  02
22 शिवपुरी  02
23 सागर  01
24 टीकमगढ़  01
25 अलीराजपुर  01
26 बैतूल  01


6 हज़ार की रिपोर्ट आना बाकी
मध्यप्रदेश में अब कोरोना जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। जिसके कारण यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी है। पिछले तीन दिनों में यहां 627 कोरोना मरीज बढ़े है। वहीं दिल्ली समेत प्रदेश की 9 लैबों में अभी प्रदेश से लिए गए 6 हज़ार सैम्पलों की जांच जारी है। जिसकी रिपोर्ट एक से दो दिन में आ जाएगी। इसमे भोपाल के 3500 सैमपल है, इंदौर के 1500 और बाकी एक हज़ार प्रदेश के अन्य जिलों के है।

देश मे सबसे ज्यादा स्क्रीनिंग भोपाल में
भोपाल का जहांगीराबाद इलाका देश का पहला ऐसा इलाका बन गया है जहां इतनी बड़ी संख्या में इतने सारे लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। बीते दिन पहले जहांगीराबाद कंटमेंट एरिया में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजो की मौत हो गई थी। जिसके बाद रोजाना यहां पर करीब 10 हजार लोगों की इस्कीनिंग की जाती है। दरअसल इस क्षेत्र में तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई थी और यह पता तब चला था, जब इनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और पूरे एरिया को सील करके यहां पर लोगो की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है।