घरों में दूध सफ्लाई करने वाला युवक निकला कोरोना पॉजिटिव

Sunny Malviya

भोपाल। राजधानी भोपाल कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बन गया गई। लगातार शहर में कोरोना मरीजो की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। आज 27 नए कोरोना संक्रमित पाए गए है। भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 213 पार हो चुकी है। वहीं इस बीच राजधानी से एक बड़ी खबर निकल कर आई है, यहां के टीटी नगर स्थित चक्की चौराहा इलाके में एक दूध बेचने वाला युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक के संक्रमित मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे एरिया को सील के दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार संक्रमित युवक रोहित शर्मा की भीपाल के 6 नंबर स्टॉप पर सांची दूध का पारलर है। रोहित रोजाना कई घरों में दूध की सप्लाई करने का काम करता है। रोहित ने जिन घरों में दूध सप्लाई की थी उन सदस्यों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। जो लोग उसके के संपर्क में थे उन लोगो को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला है। इसके साथ ही उसके के साथ रहने वाले लोगों का टेस्ट किया गया है और रिपोर्ट्स का इंतजार किया जा रहा है। रोहित को गांधी मेडीकल अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका उपचार जारी है।

 

यह भी पढ़ें : आज से लॉकडाउन में यहां मिलेगी छूट  


440 में से 27 की रिपोर्ट पॉजिटिव

मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल में आज 27 व्यक्तियों की सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। इन सभी कोरोना संक्रमित व्यक्ति को चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। अब तक भोपाल में 213 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। आज आई 440 रिपोर्ट्स में से 27 लोगों के सैमपल पॉजिटिव मिले है। 

 

बता राजधानी में कल एम्स हॉस्पिटल, चिरायु और बंसल अस्पताल से कुल मिलाकर 34 लोगों को कोरोना से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। जिसके बाद सभी 14 दिन होम क्वारेनटाइन में रहेंगे