विकास दुबे मामले पर सियासत तेज, पूर्व मंत्री ने कहा भाजपा सरकार की मिली भगत से हुआ यह मामला

भोपाल। उज्जैन में कानपुर कांड के आरोपी विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया ह। वही विकास दुबे के मामले को पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक बिजेंद्र सिंह राठौर ने हास्यास्पद बताया है, उन्होंने कहा कि जिस आरोपी को उत्तर प्रदेश पुलिस मध्य प्रदेश पुलिस सहित देश की तमाम एजेंसियों ढूंढ रही हो वह इतनी आसानी से उज्जैन से गिरफ्तार हो जाए और खुद चिल्ला कर कहे कि मैं हूं विकास दुबे यह बात हजम नहीं होती और यह देश का हर आदमी भी समझता है। क्योंकि उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है और आरोपी ने खुद कहा कि उसके भाजपा की कई विधायकों से संबंध है। मध्य प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है तो कहीं ऐसा तो नहीं कि यह सब मिलीभगत से हुआ है। बिजेंद्र सिंह राठौर ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच होना चाहिए।

 

Also Read : नड्डा से लेकर वीडी बिना टीम के है कप्तान 

 

Also Read : विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर गरमाई सियासत, कांग्रेस का ने कहा दाल में काला नहीं पूरी दाल ही काली 


देश हित की बात आती है तो सभी को एकजुट होना चाहिए : प्राभुराम चौधरी

विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों द्वारा लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं इसको लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री प्रभु राम चौधरी ने कहा कि कांग्रेसियों को और कोई तो काम नहीं सिर्फ सवाल खड़े कर सकते हैं। इतना बड़ा आरोपी गिरफ्तार हुआ है कांग्रेसियों को भी पुलिस की तारीफ करना चाहिए। देश हित की बात आती है तो सभी को एकजुट होना चाहिए। कांग्रेसी तो चाइना बॉर्डर पर हमारे जवान शहीद होते हैं ,तो वहां सवाल खड़े करते हैं । ओर यहां जब पुलिस अच्छा काम करती है तो सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कम से कम देश हित में तो सभी को एक होना चाहिए ।

 

Also Read : पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने शिवराज सरकार से की यह मांग