यूपी और बिहार का लिट्टी-चोखा दुबई में हो रहा फेमस, भोजपुरिया रेस्टोरेंट में भारतीय लेते है घर जैसा स्वाद

अंजली पांडेय
दुबई, मध्य केसरी डेस्क।  यूनाइटेड अरब एमिरेट्स (United Arab Emirates) के शहर दुबई (Dubai) में लाखों की तदार में भारतीय( Indian) रहते हैं। यहां पर बहुत सारे भारतीय रेस्टोरेंट (Indian restaurant)  देखने को मिलते है। ऐसा ही एक भारतीय रेस्टोरेंट दुबई में है जिसका नाम "भोजपुरिया रेस्टोरेंट" है जहां पर यूपी और बिहार की तरह-तरह की डिशेस (Dishes) बनाए जाते हैं।

केसा है दुबई का भोजपुरिया रेस्टोरेंट
इस रेस्टोरेंट में भगवान की तस्वीरें के साथ-साथ रहन-सहन भी आपको भारत की तरह ही देखने को मिलेगा। इसे रेस्टोरेंट को एकदम देसी अंदाज में बनाया गया है। यहां पर ना सिर्फ भारत के लोग बल्कि पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश के लोग भी आते हैं। लिट्टी-चोखा, दाल-बाटी, दाल-चावल का स्वाद आपको यहां पर मिलेगा ही, लेकिन यहां पर घर जैसा तरह-तरह का भारतीय खाना खाने को भी मिलेगा।

क्यों अलग है भोजपुरिया रेस्टुरेंट
दुबई में बहुत से ऐसे रेस्टोरेंट देखने को मिलेंगे जो भारतीय हैं, लेकिन इस रेस्टोरेंट्स में ख़ासियत सिर्फ बिहार और यूपी की देखने को मिलेगी। यहां पर लोग लिट्टी-चोखा के साथ-साथ भारतीय गांव में बनने वाले अलग-अलग तरह के भोजन का स्वाद भी ले सकते है। लोग इसे बड़े ही  स्वाद लेकर खाते हैं। 'भोजपुरिया' नाम के रेस्टोरेंट से आप अंदाजा लगा सकते है यहां आपको घर का बना लिट्टी-चोखा  वाला स्वाद तो जरूर मिलेगा।

दुबई में हर दूसरे व्यक्ति बोलता है हिंदी
यूनाइटेड अरब अमीरात में करीबन 35 लाख भारतीय रहते हैं। यहां का हर दूसरा इंसान हिंदी बोलना भी जानता है और समझना भी जानता है। यहां पर आपको भारतीय कपड़ों से लेकर खाने-पीने की हर एक दुकानें अलग-अलग प्रकार की देखने को मिलेंगी। दुबई में कई सारी भारतीय दुकान देखने को मिलेंगी। फिर चाहे वो कपड़ा, खाना हो या फिर मुंबई का वड़ा पांव हो या साउथ इंडिया का इडली-डोसा। यह सब आपको दुबई में मिल जाएगा। वहीं अगर देखा जाए तो कुछ डिशेस ऐसी हैं जो पूरी तरह ही देसी है। जिसमें बाटी-चोखा, गुजिया, लॉन्ग-तल्ला, जलेबी, समोसा, कचोरी, यह सब यहाँ मिलेगा और इन्हीं सब को लेकर भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नेपाल से काम करने आए लोगों के बीच एक भोजपुरिया रेस्टोरेंट्स मशहूर है।