Good News : ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने बनाई कोरोना वायरस की वैक्सीन, आज हुआ पहला ह्यूमन ट्रायल

Sanju Suryawanshi
चीन के वुहान शहर से दुनिया भर में फैलने वाला कोरोना वायरस आपदा बनकर पूरे विश्व को अपनी चपेट में लिया हुआ है। पूरी दुनिया इस महामारी की वैक्सीन बनाने में जुटी हुई है। वहीं ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने कोविड-19 की वैक्सीन बनाने का दावा किया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इस वैक्सीन से 80% पॉजिटिव परिणाम मिलेंगे। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों को उनके द्वारा बनाई गई इस वैक्सीन पर पूरा भरोसा है। ब्रिटेन में पिछले 3 दिनों से इस वैक्सीन का ट्रायल चल रहा था, जिसके बाद आज इस वैक्सीन का पहला ह्यूमन ट्रायल किया गया है। यह ट्रायल सबसे पहले दो वोलेंटियारों को इंजेक्शन लगा कि किया गया।

कैसे करेगी यह वैक्सीन काम
वैक्सीन को बनाने के लिए चिम्पांजी से लिए हुए कॉमन कोल्ड वायरस जिसे "एडनोवायरस" कहा जाता है का उपयोग किया गया है। चिम्पांजी से लिए इस वायरस को इस तरह से मॉडिफाय किया गया है कि यह इंसानों के शरीर मे फैल ना सके। जैसे ही इस वैक्सीन को इंजेक्शन के माध्यम से इंसान के शरीर मे डाला जाएगा उसके साथ ही दवाई अंदर जाते से कोरोना वायरस स्पिकि प्रोटीन बनाना शुरू कर देगी। जिससे बॉडी का इम्यून सिस्टम एंटीबॉडी बनान शुरू कर देगा, जिसकी बाद  टी-सेल एक्टिवेट हो जाएंगे जो इन्फेक्टेड सेल को खत्म कर देगा। इस वैक्सीन का डोज एक व्यक्ति को सिर्फ एक बार ही दिया जाएगा।

इम्युनिटी बढ़ाएगी वैक्सीन
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वैक्सीन से लोगों की इम्युनिटी पावर बढ़ेगी। जिससे बिना बीमार पड़े बॉडी वायरस से लड़ सके।

महीनों में बनी वैक्सीन
इस वैक्सीन का पहला ट्रॉयल 2 वोलेंटियारों पर किया गाय जिसमे से एक खुद साइंटिस्ट है। इस पूरी रिसर्च के लिए 800 लोगों को रखा गया है। वैज्ञानिकों को इस वैक्सीन को बनाने में 3 महीनों का समय लगा। 20 जनवरी 2020 से वैक्सीन बनाने का काम शुरू किया गया था।

हर उम्र के लोगों पर होगा ट्रायल
फिलहाल इस वैक्सीन का ट्रायल 2 लोगों पर किया गया है, इसके बाद इसका ट्रायल हर उम्र के लोगों पर किया जाएगा। पहले यह ट्रायल 18 वर्ष से 55 वर्ष के लोगों पर किया जाएगा। इसके बाद 55 साल से ज्यादा उम्र के लोगों पर भी इसका ट्रायल किया जाएगा। वैक्सीन का कुल 500 हैल्थी लोगों पर किया जाएगा।

ऑक्सफोर्ड वैक्सीन ग्रुप के डायरेक्टर प्रोफेसर एंड्रू पोलार्ड का कहना है कि, इस महामारी को खत्म करने के लिए हम लोग काफी मेहनत कर रहें ही। वैक्सीन पर हम लोगों ने बहुत काम किया है, अगर इसके बाद भी वैक्सीन काम नही आई तो अगले कुछ महीनों तक इस पर कुछ कहना मुश्किल हो जाएगा। वर्तमान के हालात देखते हुए कोरोना के केस और बढ़ेंगे क्यों कि यह वायरस अभी खत्म नही हुआ है।