पंजाब में सियासी तूफ़ान की चेतावनी, अमरिंदर सिंह कर सकते हैं खुद की पार्टी का ऐलान

शेखर प्रताप सिंह


चंडीगढ़, मध्य केसरी डेस्क। ‘सियासी ऊंठ किस करवट बैठे, कुछ कहा नहीं जा सकता’ अक्सर यह व्यंग सुन्ने में आता है। इसी कहावत को एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह सिद्ध करने जा रहे हैं। पंजाब के पूर्व CM अमरिंदर सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जहां वो अपनी नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं।

कांग्रेस में बढ़ी हलचल
अमरिंदर सिंह द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा के बाद कांग्रेस दल में ख़ासा मूवमेंट दिखाई दे रही है। सभी छोटे-बड़े विधायकों को ट्रेस किया जा रहा है और बड़े नेताओं से बात जारी है। खासकर चरणजीत चन्नी के CM बनाए जाने के बाद मंत्री पद से हटाए गए विधायकों पर सबकी विशेष नज़र है।

कांग्रेस ने किया था अपमानित
पंजाब चुनाव के क़रीब 6 महीने पहले कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को CM पद से हटा दिया। तब अमरिंदर सिंह ने बयान जारी कर कहा था कि उन्हें अपमानित किया गया है, जिसके फ़ौरन बाद अमरिंदर सिंह ने दिल्ली जा कर गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाक़ात की थी। जिसके बाद उन्होंने साफ़ कर दिया था की वो भाजपा में शामिल नहीं हो रहे मगर अपनी अलग पार्टी बना कर चुनाव लड़ेंगे। सरकार बनाने के लिए भाजपा के साथ गठबंधन ज़रूर कर सकते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन बड़े मुद्दों पर बोल सकते हैं कैप्टन
पहला:

सबसे बड़ा मुद्दा किसान आंदोलन का है जिसकी अवज़ में अमरिंदर अपनी नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। कृषि क़ानून पर फ़ैसले के बाद ही अमरिंदर ने भाजपा से गठबंधन की बात कही है।

दूसरा:
कैप्टन अमरिंदर सिंह से जुड़ा दूसरा बड़ा मामला उनकी पाकिस्तानी मित्र अरूसा आलम का है। कांग्रेस ने अरूसा आलम के साथ अमरिंदर सिंह की तस्वीर को लेकर सियासत शुरू कर दी थी, जिसके बाद अमरिंदर सिंह ने भी अरूसा की सोनिया गांधी और कई बड़े दिग्गजों के साथ तस्वीर जारी कर जवाब दिया।

तीसरा:
चन्नी सरकार ने BSF के अधिकार बढ़ाने के ख़िलाफ़ प्रस्ताव पास कर दिया था, इस पर कैप्टन से सवाल हो सकते हैं।