पति की बार-बार सेक्स डिमांड से परेशान महिला ने सरकार से लॉकडाउन खत्म करने की करी मांग, देखिए वीडियो

Sanju Suryawanshi

दुनिया में 185 के करीब देश इस समय कोरोनावायरस (Coronavirus) जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहे है। पूरा दुनिया कोरोना के चलते अपने-अपने घरों में लॉकडाउन (Lock Down) होने को मजबूर है। जिसके चलते घरों में कैद लोग अलग-अलग तरह से अपने मनोरंजन का तरीका खोज रहें है। 
मनोरंजन के लिए लोग टीवी, मोबाइल, इंटरनेट और अन्य साधनों का सहारा ले रहे है। वहीं लॉकडाउन के बीच लोग अपनी सेक्स लाइफ (sex life) को भी काफी एन्जॉय कर रहें है। लेकिन इस एन्जॉयमेंट के बीच कुछ लोग अपने पार्टनर द्वारा ज्यादा सेक्स (sex) से इतने परेशान है की उन्होंने सरकार से इसके लिए मदद तक मांग ली है। रात दिन बार-बार हो रहे सेक्स से परेशान हो रही महिला का दर्द सोशल मीडिया पर फूटा है, और उसने अपने देश के राष्ट्रपति (president) से लॉकडाउन को खत्म करने की मांग की है।
दरअसल यह महिला अफ्रीका (Africa) के देश घाना (Ghana) की रहने वाली है। महिला अपने पति के द्वारा रात-दिन सेक्स करने से परेशान है, जिसको लेकर महिला ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है और देश के राष्ट्रपति नाना अकुफो अडो (president nana akufo-addo) से लॉकडाउन खत्म करने की अपील की है।
 
नींद नही खुलती और पति हो जाता है सेक्स को तैयार
वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि सुबह उसकी नींद नही खुलती है और पति सेक्स के लिए तैयार रहता है । नींद खुलने पर पहले पति को संतुष्ट करना पड़ता है, फिर किचन में जा कर खाना बनाती हूं, पति खाना खा कर टीवी देखता है और फिर कुछ देर में सेक्स की डिमांड करता है। फिर सेक्स, फिर सेक्स, फिर सेक्स… क्या महिलाएं लॉकडाउन में सिर्फ सेक्स के लिए रह रही है? या सच मे हम कोरोनावायरस के डर से घरों में कैद है। हम तो अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए लॉकडाउन में है ना? महिला ने कहा, मेरा पति बहुत ज्यादा सेक्स कर रहा है। मैं सरकार से इस विषय मे मदद चाहती हूं।
 
 
 
 
सरकार पति को ऑफिस जाने की अनुमति दे
घाना की  महिलाओं ने सरकार से अपील की है कि उनके पति को ऑफिस जाने की अनुमति दी जाए, ताकि उन्हें  इस तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। घाना की स्थानीय मीडिया में यह खबर प्रकाशित की जा रही है कि वहां की काफी महिलाएं अपने पति के द्वारा बार-बार सेक्स डिमांड (Sex Demand) से परेशान हो चुकी है। महिलाओं का कहना है कि ज्यादा सेक्स करने से उनकी सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। लेकिन उनके पति की सेक्स डिमांड कम होने का नाम नहीं हो रही है।

 
बतादें महिला का यह वायरल वीडियो "Saddo Sports" नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। जिसमने महिला अपना दर्द बताते हुए सरकार से लॉकडाउन खत्म करने की अपील कर रही है। वहीं घाना के स्थानीय मीडिया में भी इसी वीडियो के हवाले से खबर प्रकाशित की जा रही हैं।