Lock Down : आज से लॉकडाउन में मिलेगी ढील, पढ़िए आज से क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Sanju Surywanshi
नई दिल्ली/भोपाल। आज से कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन में थोड़ी रियायात मिलने जा रही है। लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कुछ जरूरी सेवाओं में शर्तों के साथ छूट मिलने जा रही है। लेकिन अगर नियमों की अनदेखी हुई तो यह छूट सरकार के द्वारा आप शहर, इलाके में खत्म भी की जा सकती है। सरकार ने रविवार को यह साफ कर दिया था कि जिन इलाकों में कोरोना के मामले ज्यादा है और संक्रमण फैलाने का खतरा है वहां किस भी तरह की छूट नही दी जाएगी।
ई-कॉमर्स कंपनियां फ्लिपकार्ट और अमेजॉन जैसी कंपनियों से सिर्फ जरूरी सामानों के आर्डर किए जा सकेंगे। हालांकि चार दिन पहले सरकार ने इन कंपनियों को फ्रिज, मोबाइल और रेडीमेड कपड़ों की बिक्री करने की अनुमति दी थी लेकिन कल सरकार ने इस पर यू-टर्न लेते हुए इन वस्तुओं की बिक्री पर ब्रेक लगा दिया और अब सिर्फ जरूरत की चीजें ही इन साइटों से ऑर्डर की जा सकेंगे।
 
 
नियम जिनका करना होगा पालन
  1. सार्वजनिक जगहों पर फ़ेस मास्क पहनना या चेहरे को ढंकना अनिवार्य कर दिया गया है।
  2. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी रहेगा। 
  3. पांच से ज्यादा लोग एक स्थान पर एकत्रित नही हो सकेंगे।
  4. सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर पूरी तरह से प्रतिबंद रहेगा।
  5. शराब, गुटका, तंबाकू पर सख्त प्रतिबंध रहेंगे। 
  6. कार्य स्थल पर टेंप्रेचर स्क्रीनिंग, सेनिटाइजेशन की व्यवस्था 
  7. वृद्ध, कमजोर, मरीज, बच्चे घर पर ही रहेंगे।
  8. कंटेनमेंट जोन के कर्मचारियों को काम पर जाने की अनुमति नहीं होगी।
  9. कंपनियों से कहा जाएगा कि जहां संभव हैं, वे कर्मचारियों को फैक्ट्री कैंपस में ही ठहरने की व्यवस्था करे। बुदनी में वर्धमान और ट्राइडेंट में कैंपस में ही आवास की व्यवस्था है, उनका उत्पादन बिल्कुल बाधित नहीं होगा।
  10. जहां ऐसा संभव नहीं होगा तो कर्मचारियों के आवागमन की व्यवस्था की कंपनियों को करनी होगी। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर और मास्क जरूरी होगा। 
  11. कंपनियों में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी होगी। 

आज से इन चीजों में मिलेगी ढील
  1. पोस्टल सर्विस जारी रहेगी, पोस्ट ऑफ़िस खुले रहेंगे।
  2. खेती, हॉर्टीकल्चर, कृषि से जुड़ी गतिविधियों को शुरू करने की इजाज़त दी जाएगी।
  3. खेती से जुड़े सामान, कल-पुर्ज़े, सप्लाई चेन से जुड़े काम किए जा सकेंगे।
  4. माल वाहक वाहनों का संचालन जारी रहेगा।
  5. बैंकों में होगा काम, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियां, किराना दुकानेंं खुलेंगी।
  6. केंद्र और राज्य सरकारों के दफ्तर खुले रहेंगे।
  7. शेयर बाजार खुले रहेंगे।
  8. प्रिंट व इलैक्ट्रोनिक मीडिया को काम करने की छूट रहेगी।
  9. मनरेगा वर्करों को काम करने की इजाज़त होगी लेकिन उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का सख़्ती से पालन करना होगा।
  10. इलेक्ट्रिशियन, आईटी रिपेयरिंग वाले, पलंबर, मोटर मैकेनिक, कार्पेंटर और इसी तरह के स्वरोज़गार वाले लोगों को काम करने की इजाज़त होगी।
  11. सभी स्वास्थ्य सेवाएं चालू रहेंगी। इनमें आयूष से जुड़ी सेवाएं भी हैं।
  12. तेल और गैस सेक्टर से जुड़ी सभी गतिविधियां जारी रहेंगी।
  13. दवा बनाने वाली कंपनियां और मेडिकल उपकरण बनाने वाले कारख़ाने खुल सकेंगे।
  14. कर्मचारियों के साथ काम करने की इजाज़त होगी।
  15. गौशाला और जानवरों के शेल्टर होम खुले रहेंगे।
  16. निर्माण कार्यों को अनुमति होगी।
  17. आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति बरकरार रखी जाएगी।
  18. हाइवे के ढाबे, ट्रक रिपेयर करने वाली दुकान, सरकारी काम से जुड़े कॉल सेंटर खुल सकेंगे।
  19. चाय, कॉफ़ी, और रबर पलांटेशन को अधिकतम 50 फ़ीसदी
  20. लेकिन ये सारी छूट कोरोना के हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट ज़ोन में रहने वाले लोगों को नहीं दी जाएगी।
  21. ग्रामीण इलाक़ों में चल रहे उद्योग धंधों को खोलने की इजाज़त होगी लेकिन इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग का सख़्ती से पालन करना होगा।

इन पर पूरी तरह प्रतिबंध
हवाई, रेल और रोड से आवागमन 3 मई तक बंद रहेगा, राजनीतिक कार्यक्रम, कांफ्रेंस, खेल, मनोरंजन पार्क, जिम, बार, रेस्टोरेंट, स्विमिंग पूल, शैक्षणिक संस्थाएं, औद्योगिक, व्यापारिक, होटल, सिनेमा हॉल, मॉल, शॉपिंग काम्पलेक्स, शादी-विवाह, सामाजिक उत्सव, धार्मिक स्थल, धार्मिक सभाएं, टैक्सी, ऑटो, रिक्शा सेवाएं बंद रहेगी। अंतिम यात्रा में 20 से अधिक के जाने पर प्रतिबंध रहेगा। 

मध्यप्रदेश में क्या है स्थिति
जिस इलाके में 10 से ज्यादा कोरोना के केस है उसको रेड जोन में रखा गया है, जहां पर 10 से कम कोरोना केस है उस इलाके को ऑरेंज जोन में रखा गया है। ग्रीन जोन में वह इलाके आएंगे जहां पिछले सात दिनों से एक भी केस नही आया है। देखिए जोन वाइस इलांकों की सूची : 
 
रेड जोन  ऑरेंज जोन  ग्रीन जोन 
भोपाल  ग्वालियर पन्ना
इंदौर  शिवपुरी दमोह
मुरैना  छिंदवाड़ा हरदा
उज्जैन  बैतूल राजगढ़
खरगौन  श्योपुर सीहोर
जबलपुर  रायसेन बुरहानपुर
बड़वानी  धार  झाबुआ
विदिशा  सागर  भिंड
होशंगाबाद  शाजापुर  नीमच
खंडवा  मंदसौर  अशोक नगर
देवास  सतना  गुना 
रतलाम  टीकमगढ़  दतिया

आगर  मालवा  छतरपुर

अलीराजपुर  निवाड़ी


कटनी


नरसिंहपुर


सिवनी


मंडला


डिंडोरी


बालाघाट


रीवा


सिंगरौली


सीधी


उमरिया


शहडोल


अनूपपुर